भारतीय किसान कल्याण संघ उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे मनोनीत
प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ राष्ट्रीय इकाई, राष्ट्रीय कार्यसमिति, केन्द्रीय संचालन समिति द्वारा विचार मंथन के बाद राष्ट्रीय महासचिव संतोष कुमार त्रिपाठी संत जी के प्रस्ताव पर तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह के समर्थन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय ने संघ के उत्तर प्रदेश महासचिव श्री रमेश चंद्र चौबे पुत्र श्री स्व० श्याम किशोर निवासी ग्राम गडरा, जसरा प्रयागराज उत्तर प्रदेश को प्रोनन्त करते हुए उत्तर प्रदेश- का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है, और यह आशा व्यक्त किया है कि श्री चौबे जी शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के विभिनन जिलों सहित प्रदेश इकाई का गठन करके उत्तर प्रदेश में किसानों की मदद करने में सहायक सिद्ध होंगे।
भारतीय किसान कल्याण संघ उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे मनोनीत










Leave a Reply