UP:टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, सतर्क रहें
सोमवार को लखनऊ में कोहरे, बादल और सर्द हवाओं से ठंड ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते दिन अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 23.6 डिग्री पहुंच गया, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन का अहसास हुआ। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार बुधवार से सुबह और शाम कोहरा भी घना होने का पूर्वानुमान है। देर रात और सुबह आने-जाने वाली बसों को स्पीड कम रखने का निर्देश जारी हो गया है।










Leave a Reply