सिर्फ 2 दिन का ईंधन शेष, हजारों लोगों की हो सकती है मौत इजराइल ने हमास के खात्मे के लिए कई कठोर कदम उठाए हैं। इजराइल ने गाजा की बिजली-पानी व अन्य जरूरी चीजों की सप्लाई बंद कर दी है। इजराइल के इस कदम का असर गाजा के आम लोगों पर पड़ा है। वहां के लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। इसके अलावा गाजा के अस्पतालों में सिर्फ 2 दिन का ईंधन और अन्य जरूरी चीजें बची हैं। अगर अस्पतालों में जरूरी चीजों की आपूर्ति न की गई तो करीब 2,000 मरीज बेमौत मारे जाएंगे।









Leave a Reply