UP में पराली जलाने वालों पर होगी कार्रवाई
UP सरकार पराली जलाने वाले किसानों पर एक्शन के मूड में है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, शामली, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बाराबंकी, रामपुर, एटा, इटावा, संभल व बरेली के मंडलायुक्त व DM से बैठक की। बैठक में पराली जलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करने के लिए कहा गया।










Leave a Reply