Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नारी घर-घर की उजियारी,नारीशक्ति का करें सम्मान: जितेंद्र

नारी घर-घर की उजियारी,नारीशक्ति का करें सम्मान: जितेंद्र
करछना। नारी शक्ति अपने विविध रूपों में अपने संस्कार,परम्परा और संस्कृति की थाती को संजोते हुए देश के सम्मान को लेकर आगे बढ़ रही है। हमारी बेटियां भी आज किसी से कम नहीं हैं।सभी क्षेत्रों में लड़कों से आगे बढ़कर लड़कियों ने अपने विद्यालय मां-बाप समाज और देश का नाम रोशन किया है। हम सबको चाहिए की नारी शक्ति का सम्मान करें। यह बातें बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मनीष कुमार तिवारी की प्रेरणा से बालिकाओं द्वारा निकाली गई संदेश यात्रा के दौरान प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कही। इसके पूर्व खुशी,खुशबू,मांसी,मुस्कान अंतिमाऔर मनीता ने नारी घर घर की उजियारी जैसे गीतों द्वारा नारी सम्मान का भाव जागृत किया। छात्राओं ने सच्ची लगन से पढ़ाई करने,अपने हुनर को लेकर आगे बढ़ने,अपने कुल,परिवार,समाज और देश के स्वाभिमान को जीवन्त रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर संगीत प्रशिक्षिका मोहिनी श्रीवास्तव,अशोक सिंह समेत कई बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *