माता-पिता का ख्याल नहीं रखा तो हाथ से जाएगी प्रॉपर्टी
CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग चल रही है। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण और कल्याण नियमावली-2014 के संसोधन पर मुहर लग सकती है। इसके तहत बुजुर्ग माता-पिता का ख्याल न रखने वालों को प्रॉपर्टी से बेदखल किया जा सकेगा। इसके लिए SDM की अध्यक्षता में एक ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा। ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ DM के समक्ष अपील करने का भी प्रावधान होगा।









Leave a Reply