BIG BREAKING: चुनाव का ऐलान चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि MP, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में 1 चरण में चुनाव होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में 2 फेज में मतदान होगा। MP में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर और तेलंगाना 30 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को काउंटिंग होगी ।









Leave a Reply