बलिया में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा बलिया में नरही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर में ₹8.25 करोड़ की लागत से बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का बीम धराशाई हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त होने से लोगों ने भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। जिनका जवाब विभागीय अधिकारियों के पास नहीं हैं।










Leave a Reply