कारोबारी के घर से मिला 26 किलो सोना, साढ़े 4करोड़ कैश कानपुर के मयूर ग्रुप पर चौथे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। अब तक करीब 8 करोड़ रुपए का 26 किलो सोना और 4.5 करोड़ रुपए कैश बरामद हो चुका है। इसके अलावा 41 करोड़ की SAFTA शुल्क चोरी का भी पता चला है। 150 अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक, रियल एस्टेट में हजारों करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए गए। जिन कंपनियों से करोड़ों की खरीद दिखाई है, वह असलियत में है ही नहीं ।










Leave a Reply