अजित पवार को मनाने की कोशिश, संरक्षक मंत्रियों की नई लिस्ट जारी
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों अजित पवार व राज्य सरकार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अजित ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था। इन सब के बीच CM एकनाथ शिंदे ने संरक्षक मंत्रियों की संशोधित सूची जारी की है। डिप्टी सीएम अजित पवार को पुणे का संरक्षक मंत्री का पद दिया गया है। जिन 12 जिलों में संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। उनमें ज्यादातर NCP (अजित गुट) के मंत्री हैं।










Leave a Reply