अस्पताल में 36 घंटों में 31 लोगों की मौत महाराष्ट्र में नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 लोगों की मौत के बाद आज 7 और लोगों ने दम तोड़ दिया है। इस तरह अस्पताल में 36 घंटों में 31 लोगों की जान गई है। ऐसे में मरीजों के परिजन जमकर हंगामा कर रहे हैं। 70 से 80 किलोमीटर के दायरे में ये एकमात्र सरकारी अस्पताल है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में दवाओं और स्टाफ की कमी है।










Leave a Reply