जमुनापार महोत्सव को लेकर साहित्य समिति की हुई बैठक
करछना। आगामी 31अक्टूबर से क्षेत्र के बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर में आयोजित 25 वें सात दिवसीय जमुनापार महोत्सव के साहित्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मंच पर सम्पादित होने वाली साहित्यिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।जागृति मिशन और महोत्सव के संयोजक डॉ.भगवत पांडेय ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं को निखार रहे महोत्सव में निबन्ध,वाद-विवाद, भाषण आदि कई जमुनापार स्तर के विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं के साथ अपने कवि,साहित्यकारों द्वारा कविता पाठ एवं समसामयिक विमर्शों पर विभिन्न दिवसों पर
कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साहित्य सचिव डा.राजेन्द्र शुक्ल एवं डॉ.वीरेन्द्र सिंह कुसुमाकर ने प्रतिवर्ष मंच पर सम्मान समारोह के क्रम में किसी वरिष्ठ रचनाकार को
जमुनापार गौरव सम्मान प्रदान करने का सुझाव दिया। इसके अलावा प्रतियोगिताओं हेतु जनसम्पर्क,पत्राचार, प्रचार प्रसार को लेकर भी चर्चा हुई। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि रामलोचन सांवरिया ने कहा कि इस वर्ष
रामलीला,पुरोहित सम्मेलन,आल्हा गायन, पारम्परिक लोकनृत्य के विशेष कार्यक्रम भी महोत्सव के आकर्षण होंगे।जिसे लेकर कलाकारों से सम्पर्क शुरू कर दिया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और गतिविधियों को लेकर आगामी शनिवार को लोकमंगल संस्थान में वरिष्ठ लोककलाकारों की बैठक में
भी चर्चा की जाएगी।इस मौके पर पं.शशिकर द्विवेदी,जीतेंद्र जलज,विपिन परिहार,अशोक बेसरम,मुन्ना मासूम,मोहिनी श्रीवास्तव,वेद श्रीवास्तव,संजय पांडेय सरस,सबरेज अहमद,शिवा शुक्ला सहित समिति के वरिष्ठ और युवा जन मौजूद रहे।










Leave a Reply