घुड़सवारी में मिला ब्रॉन्ज, अबतक भारत के नामकुल 24 पदक
एशियन गेम्स में भारत के अनुश अग्रवाल ने घुड़सवारी में ब्रॉन्ज पदक जीत लिया है। एशियाई खेलों में ड्रेसेज में यह पहला भारतीय इंडिविजुअल पदक है। चीन के हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 24 पदक अपने नाम किए हैं। इसमें 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने रोइंग और शूटिंग के इवेंट्स में अब तक सर्वाधिक पदक जीते हैं।










Leave a Reply