Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अच्छे स्वास्थ्य,चैतन्यताऔर ऊर्जा के लिए जरूरी है योग :एसडीएम

अच्छे स्वास्थ्य,चैतन्यताऔर ऊर्जा के लिए जरूरी है योग :एसडीएम
करछना। हम सबके अच्छे स्वास्थ्य एवं मन को जागृत करते हुए चैतन्यता और शरीर की ऊर्जा के लिए योग किया अत्यंत आवश्यक है। सभी को चाहिए की एक संकल्प के साथ निरोगी काया हेतु इसे अपनी दिनचर्या में समाहित करें। यह बातें बुधवार को विश्व योग दिवस के मौके पर तहसील परिसर करछना में आयोजित योग कार्यक्रम के उपरांत उप जिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने कही। नायब तहसीलदार विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि योग अतीत से ही हमारे ऋषि-मुनियों की साधना का केंद्र रहा है।निरोगित काया व दीर्घ जीवी होने के साथ-साथ हमें अच्छे स्वास्थ्य,चिंतन और सद्कर्मों के प्रति प्रेरित करने का साधन मात्र योग ही है। योग,आज के बदलते परिवेश में पांव पसारते रोगों से बचने के लिए सबसे सस्ता सीधा और सरल उपाय है। इस दौरान योगाचार्य अशोक विश्वकर्मा द्वारा सूर्य नमस्कार,हलासन,शवासन,मंण्डूकासन, ताड़ासन,वृक्षासन,भुजंगासन,चक्रासन,ध्यान योग जैसी योग क्रिया के गुर सिखाए गए। योग कार्यक्रम का संचालन करते हुए हास्य कवि अशोक बेशरम ने हास्य को भी योग का अंग बताते हुए लोगों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर तहसील कर्मियों के अलावा योग सीखने हेतु कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *