बिजली फाल्ट रोकें, मरीजों को मिले जल्द इलाज: योगीसीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा कि गर्मी में किसी भी कीमत पर बिजली कटौती न होने पाए। बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी हर हाल में फाल्ट रोकें। किसी को शटडाउन न दें। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हीट स्ट्रोक से बचाव का प्रयास करें, इलाज में दिक्क्त न आने पाए। लोगों को जागरूक भी करें।










Leave a Reply