तैयारी: पटना की सड़कों पर लगे केजरीवाल और अखिलेश के पोस्टर
पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बड़ी बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पटना की सड़कों पर बैठक से जुड़े पोस्टर्स लगने लगे हैं। फिलहाल आम आदमी पार्टी की तरफ से आयकर गोलंबर पर सीएम केजरीवाल के स्वागत को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं एक पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि एक से दो दिनों के भीतर पूरी राजधानी विपक्षी दलों के पोस्टर्स से पट जाएगी।









Leave a Reply