13 साल पुराने मामले में सपा नेता नारद राय समेत 19 आरोपी बरी
13 साल पुराने मुकदमे में सपा नेता नारद राय सहित 19 आरोपियों को बलिया की MP/MLA कोर्ट ने बरी कर दिया है। सभी पर 2 अप्रैल 2010 में बिना अनुमति जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने और सड़क को जाम करने का आरोप लगा था। पुलिस ने विवेचना के बाद सभी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट ने सबूत के आभाव में नारद राय समेत 19 आरोपियों को बरी कर दिया है।









Leave a Reply