छत से गिरा चलता पंखा, दूल्हे की गर्दन कटी राजस्थान के नागौर जिले में छत पर लगा पंखा गिरने से 27 वर्षीय इकराम की गर्दन कट गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। इकराम का एक दिन पहले ही निकाह हुआ था। थकान के कारण वह कमरे में सोने गया था। इसी दौरान उसपर पंखा गिर गया। इकराम की गर्दन पर 26 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने इकराम का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।










Leave a Reply