Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही हिंसा भड़क उठी है। शुक्रवार रात कांग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुर्शिदाबाद जिले के खड़ग्राम की है। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है। पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *