बाइक टैक्सी बैन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ओला-उबर और रैपिडो जैसी कैब एग्रीगेटर कंपनियों की बाइक सर्विस पर रोक लगाने की दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। केजरीवाल सरकार ने फरवरी 2023 में बाइक सर्विस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद कंपनियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने दिल्ली सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी। इसके बाद दिल्ली सरकार हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।










Leave a Reply