BREAKING: एक और ट्रेन हादसा उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक ट्रेन में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। यात्री खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर भागने लगे। आग लगने की सूचना पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया और आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रेन नंबर 12987 सियालदह से अजमेर जा रही थी, जिसमें भरवारी रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई।









Leave a Reply