यूपी के निजी नलकूप वाले किसानों को मुफ्त मिलेगी बिजली!
यूपी में निजी नलकूप वाले किसानों को फ्री बिजली देने की राज्य सरकार तैयारी कर रही है। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा है कि इसको लेकर जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा। दरअसल, फरवरी में पेश बजट में सीएम योगी ने किसानों को बिजली बिल में 100 फीसदी छूट का एलान किया था। किसानों को अभी जनवरी में की गई घोषणा के मुताबिक, 50 फीसदी सब्सिडी देते हुए बिजली बिल का लाभ मिल रहा है।









Leave a Reply