महाराष्ट्र सरकार ने बदला इस बड़े शहर का नाम
महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान अहमदनगर में इसकी घोषणा की। बता दें कि पिछले काफी समय से अहमदनगर का नाम बदलने की मांग हो रही है। इससे पहले शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम क्रमशः छत्रपति संभाजी नगर और धाराशिव करने की मंजूरी दी थी।










Leave a Reply