एक जून को बृजभूषण सिंह के खिलाफ देशभर में होगा प्रदर्शन
बृजभूषण सिंह के खिलाफ चल रहे आंदोलन में एक नया मोड़ आ गया है। पहलवानों को अब संयुक्त किसान मोर्चा का साथ मिल गया है। एलान किया गया है कि एक जून को संयुक्त मोर्चा देशभर में बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगा। राकेश टिकैत ने मेडल गंगा में प्रवाहित करने की बात पर कहा कि यह मेडल देश और तिरंगे की शान हैं। पहलवानों से अनुरोध है कि ऐसे कदम न उठाएं। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री इस पर संज्ञान लें।










Leave a Reply