अयोध्या: राम जन्मभूमि श्रृंगार हाट में हुआ धमाका अयोध्या में थाना राम जन्मभूमि के श्रृंगार हाट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक निर्माणाधीन दुकान में धमाका हुआ है। दुकान में काम कर रहे मजदूर अनिल का हाथ उड़ गया। इसके साथ ही उसके पेट में भी छर्रे लगे हैं। मजदूर को गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल से ट्रामा सेंटर दर्शननगर के रेफर किया गया है। इसके साथ ही पुलिस मौके पर मौजूद है और निर्माणाधीन दुकान के मालिक का दावा है कि पटाखे से यह विस्फोट हुआ है।









Leave a Reply