संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर जारी होगा 75 रुपए का सिक्का
28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके को यादगार बनाने के लिए 75 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। ये सिक्का 4 धातुओं से मिलकर बना होगा, जिनमें 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकल और 5% जिंक होगा। इस सिक्के पर नए संसद भवन की फोटो और 2023 लिखा होगा। सिक्के के फ्रंट में अशोक स्तंभ और सत्यमेव जयते लिखा होगा। इस पर देवनागरी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा ।









Leave a Reply