Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

२६ मई २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – ज्येष्ठ।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – सप्तमी समस्त (पूरे दिन रात)।
नक्षत्र – श्लेषा रात्रि – ०७:२० मि. तक उपरांत मघा |
योग – ध्रुव सायं – ०६:०६ मि. तक उपरांत व्याघात।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – रात्रि – ०२:३४ मि. तक है।
मूल – श्लेषा का रात्रि – ०७:२० मि. तक उपरांत मघा का है।
चंद्र राशि – कर्क रात्रि – ०७:२० मि. तक उपरांत सिंह।
सूर्य राशि – वृष।
सूर्य नक्षत्र – रोहिणी।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:२२ मि.।
सूर्यास्त – ०६:४६ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – दोषसंघ विनाशक रवियोग रात्रि – ०७:२० मि. तक,मृत्युबाण रात्रि – ०२:३४ मि. तक |

कल विशेष – भद्रा मृत्युलोक की प्रातः – ०५:२८ मि. से सायं – ०६:२६ मि. तक |

मेष – आज व्यवसायिक क्षेत्र में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा,पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा,स्वास्थ्य का ख्याल रखें,यात्रा सुखद रहेगी।

वृष – आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है,अत: इस समय शांत और सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है,मानसिक अशांति स्वास्थ्य सम्बंधित विकारों का कारण बन सकती है।

मिथुन – आज पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं,दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा,पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

कर्क – आज आर्थिक रूप से समय अच्छा है,कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है,प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं,मांगलिक कार्य हो सकता है।

सिंह – आज व्यावसायिक यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी,किन्तु थकावट के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है,समय अच्छा है।

कन्या – आज सफलता मिलेगी,अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा समय है,अचानक काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला – आज कार्यों में वृद्धि संभव है, नई साझेदारी में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है,पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा,शुभ घटना घट सकती है।

वृश्चिक – आज अच्छा लाभ संभव है,भूमि,वाहन आदि का सुख मिलेगा,वैवाहिक जीवन में आनंद रहेग,यात्रा सफल रहेगी।

धनु – आज आर्थिक रूप से समृद्ध रहेगें,परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा,जीवनसाथी एवं मित्रों से शुभ संकेत हैं,किसी पवित्र स्थान की यात्रा हो सकती है।

मकर – आज दिन शुभ है,आर्थिक रूप से अच्छा समय है,धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे,परिवार के सुख के लिए भौतिक वस्तुओं पर खर्च होग,यात्रा हो सकती है।

कुंभ – आज निवेश के लिए विशेषज्ञ का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा परन्तु सावधानी से,दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल पा सकते हैं,जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन – आज व्यावसायिक क्षेत्र एवं सामाजिक क्षेत्र में लाभ संभव है,अपने मेहनत के आधार पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे,परियोजनाएं प्रगति करेंगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *