आजम खान के बरी होने पर BJP का रिएक्शन हेट स्पीच मामले में सपा नेता आजम खान को रामपुर की स्पेशल MP/MLA कोर्ट ने बरी कर दिया है। इसपर रामपुर से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के जो फैसले आते हैं, उनमें हर तरह का निर्णय होता है। कोर्ट से जो फैसला आया है हम उसका स्वागत करते हैं। अगर पीड़ित पक्ष को लगेगा तो हम ऊपर जाएंगे, लेकिन हम इतना कहना चाहते हैं कि आजम खान हमेशा कोर्ट को ही कोसते रहे हैं।










Leave a Reply