Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर मीठी ठंडी छबील का अटूट वितरण l

‘तेरा कीया मीठा लागै॥ हरि नामु पदार्थ नानक मांगै॥’

शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर मीठी ठंडी छबील का अटूट वितरण l

23मई को पूरे विश्व में मनाया जा रहा हैl

प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत अतुलनीय है। मानवता के सच्चे सेवक,धर्म के रक्षक,शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी अपने युग के सर्वमान्य लोकनायक थे जो दिन-रात संगत की सेवा में लगे रहते थे। वाहेगुरु, वाहेगुरु के जाप से शहीदों के सरताज,शांति के पुंज,अहिंसा के महान पुजारी, ब्रह्मज्ञानी पांचवे गुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव महाराज जी का पावन शहादत दिवस 23 मई को पूरे विश्व में मनाया जा रहा है पांचवे गुरु अर्जुन देव महाराज जी ने “साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी” की संपादना की एवं साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी के द्वारा लाए गए अनेक भक्तों,संतो ,फकीरों की वाणी को एकत्र कर साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज करने का कार्य शुरू किया! ऐसे महान रक्षक साहिब श्री गुरु अर्जुन देव महाराज जी के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर,कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने बताया कि घन-घन श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी दा शहीदी गुरूपर्व पर संगत वल्लो मीठी ठंडी छबील की सेवा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुरु प्रसाद वितरित होगा सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि प्रसाद बड़ी प्रेम और श्रद्धा से जगह-जगह ग्रहण करेंl।। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *