गर्मी ने दिखाए तेवर, येलो अलर्ट जारी UP में भीषण गर्मी पड़ रही है। शनिवार को झांसी में तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। झांसी के बाद प्रयागराज प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का तापमान 44.8 डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञान के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक तापमान में प्रभावी वृद्धि के साथ दक्षिणी इलाकों में लू चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 21 से 23 मई तक प्रदेश के कई इलाकों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है।









Leave a Reply