Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

२१ मई २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – ज्येष्ठ।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – द्वितीया रात्रि – ०९:१० मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – रोहिणी दिन – ०८:३५ मि. तक उपरांत मृगशिरा |
योग – सुकर्मा दिन – ०४:३६ मि. तक उपरांत धृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष रात्रि – ०९:१८ मि. तक उपरांत मिथुन।
सूर्य राशि – वृष।
सूर्य नक्षत्र – कृत्तिका।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०४:३१ मि. से सायं – ०६:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:२४ मि.।
सूर्यास्त – ०६:४४ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – दस दिनात्मक गंगा दशहरा का उत्सव।

आज विशेष – सोपपदा द्वितीया वेदारम्भ वर्जित,शुभ अशुभ दोगुना फलकारी द्विपुष्कर योग दिन – ०८:३५ मि. से रात्रि – ०९:१० मि. तक |

कल विशेष – राष्ट्रीय ज्येष्ठ मास आरंभ,रम्भातृतीया,महाराणा प्रताप जयंती,हल्दीघाटी (राजस्थान) मेला,पौराणिक अगस्त्य अस्त रात्रि – ०९:३४ मि. पर,रवियोग दिन – १०:०२ मि. से,सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग दिन – १०:०२ मि. तक |

मेष राशि – आज दिन ठीक नहीं है,किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है।भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा।शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि – आज दिन अच्छा है,बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है,निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कर्क राशि – आज दिन मिलाजुला असरकारक है,किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।कर्म क्षेत्र में सफलता मिलेगी।भावनात्मक मामलों में तनाव मिल सकता है।

सिंह राशि – आज दिन उत्तम है,आर्थिक योजना साकार होगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कन्या राशि – आज दिन कम ठीक है,भावुकता पर नियंत्रण रखें।उत्तेजना की स्थिति तनावपूर्ण है।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यस्तता बढ़ेगी।

तुला राशि – आज दिन ठीक है,पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन अच्छा है,रिश्तों में मधुरता आएगी।जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।

धनु राशि – आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें।

मकर राशि – आज दिन अच्छा है,बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि – आज दिन उत्तम है,पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।संबंधों में मधुरता आएगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन राशि – आज दिन अच्छा है,पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।भागदौड़ रहेगी,ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *