महुआ मोइत्रा ने मन की बात को बताया ‘मंकी बात’
पीएम मोदी की मन की बात के 100वें एपिसोड को न सुनने पर चंडीगढ़ के 36 छात्रों पर कार्रवाई की गई है। इसपर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने मन की बात को मंकी बात कह दिया है। मोइत्रा ने कहा कि मैंने भी मंकी बात नहीं सुनी है। एक बार भी नहीं। क्या मुझे भी सजा मिलने वाली है? क्या मुझे एक हफ्ते के लिए अपने घर से बाहर निकलने से मना किया जाएगा? गंभीर रूप से चिंतित हूं।










Leave a Reply