महिला पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ दर्ज
कराए बयान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाने वाली 7 महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस के सामने बयान दर्ज करा दिए हैं। रेसलर्स ने वकीलों की मौजूदगी में दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराए। पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण ने सांस लेने का पैटर्न चेक करने के बहाने पेट छाती को छुआ और जबरन गले लगाया।










Leave a Reply