आप पिछड़े हो पिछड़े ही रहोगे : अखिलेश यादव
यूपी में नगर निकाय चुनाव को लेकर नेताओं के तीखे बयानों का दौर जारी है। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव की कुंडली दिखाई है। अगले 25 सालों में उनकी कुंडली में सत्ता का योग नहीं है। जिसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि आपकी कुंडली में क्या है? जी हुजूरी । आप भी तो पिछला चुनाव हार गए थे। आप पिछड़े हो पिछड़े ही रहोगे ।










Leave a Reply