सुरक्षा बलों ने लिया जवानों की शहादत का बदला
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों के जवानों ने एनकाउंटर में 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में दलम कमांडर समेत 3 नक्सली शामिल हैं, जिन पर 38 लाख रुपए का इनाम था। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था, जिसकी चपेट में आने से 10 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है।










Leave a Reply