अतीक अहमद के बेटे अली से मुलाकात पर बैन प्रयागराज के नैनी जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली से अब कोई मुलाकात नहीं कर सकेगा। नैनी जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है। जरूरी हुआ तो उसके वकील ही जेल में उससे मिल सकेंगे। अली को हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। बीते साल 5 करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में अली ने सरेंडर किया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।










Leave a Reply