Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

२९ अप्रैल २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – वैशाख।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – नवमी दिन – ०५:१६ मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – श्लेषा दिन – १२:०१ मि. तक उपरांत मघा |
योग – गण्ड दिन – १०:०५ मि. तक उपरांत वृद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का दिन – १२:०१ मि. तक उपरांत मघा का है।
चंद्र राशि – कर्क का दिन – १२:०१ मि. तक उपरांत सिंह।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – भरणी।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से – १२:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:३६ मि.।
सूर्यास्त – ०६:३२ मि.।
व्रत – श्री सीता नवमी।
पर्व – श्री सीता नवमी।

आज विशेष – श्री सीता नवमी,पूर्व दिशा में गुरुउदय दिन – ०३:५४ मि. पर,रवियोग दिन – १२:०१ मि. से, यायी जययोग दिन – १२:०२ मि. तक |

कल विशेष – यात्रा में वर्जित यमघंट योग दिन – ०२:३३ मि. तक,दोससंघ विनाशक रवियोग पूरे दिन रात |

मेष राशि – आज दिन ठीक नहीं है,किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है।भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा।शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि – आज दिन अच्छा है,बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है,निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कर्क राशि – आज दिन मिलाजुला असरकारक है,किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।कर्म क्षेत्र में सफलता मिलेगी।भावनात्मक मामलों में तनाव मिल सकता है।

सिंह राशि – आज दिन उत्तम है,आर्थिक योजना साकार होगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कन्या राशि – आज दिन कम ठीक है,भावुकता पर नियंत्रण रखें।उत्तेजना की स्थिति तनावपूर्ण है।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यस्तता बढ़ेगी।

तुला राशि – आज दिन ठीक है,पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन अच्छा है,रिश्तों में मधुरता आएगी।जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।

धनु राशि – आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें।

मकर राशि – आज दिन अच्छा है,बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि – आज दिन उत्तम है,पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।संबंधों में मधुरता आएगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन राशि – आज दिन अच्छा है,पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।भागदौड़ रहेगी,ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *