ट्रेन से 3 करोड़ का सोना बरामद
बिहार के हाजीपुर रेलवे स्टेशन में DRI ने बड़ी कार्रवाई की है। कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन से 4 किलो 996 ग्राम सोना बरामद किया गया है। साथ ही तीन सोना तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद सोने की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। तस्करों के पास से 40 लाख कैश भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार म्यांमार से सोना की खेप भारत लाया गया था। जिसे यूपी के गोरखपुर ले जा रहे थे। पूछताछ जारी है।










Leave a Reply