… तो क्या महाराष्ट्र में गिर जाएगी सरकार? संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल मच गई है। राउत ने दावा किया कि 15-20 दिन में शिंदे सरकार गिर जाएगी। उनका मानना है कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के खिलाफ फैसला सुनाएगी। ऐसे में उनके पास बहुमत नहीं बचेगा। खबर ये भी है कि NCP नेता बीजेपी के संपर्क में हैं, अगर सरकार गिरी तो वह बीजेपी का समर्थन करके मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। हाल ही में उन्होंने CM बनने की इच्छा जताई थी।










Leave a Reply