60 घंटे में अतीक का पूरा साम्राज्य खत्म कभी प्रयागराज और उसके आस-पास के जिलों में खौफ का दूसरा नाम रहा अतीक शनिवार रात साढ़े दस बजे अपराधियों द्वारा गोलियों से भून दिया गया । अतीक के साथ उसका भाई अशरफ भी इस गोलीकांड में मारा गया। महज 60 घंटों के भीतर अतीक, उसका भाई अशरफ, बेटा असद व शूटर गुलाम की मौत हो चुकी है। अतीक का पूरा साम्राज्य खत्म हो गया है। फिलहाल, अतीक के ऊपर गोलीबारी करने वाले आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
अतीक की हत्या के बाद प्रयागराज में हाईअलर्ट माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए लाया गया था, जहां पत्रकार बनकर आए तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद प्रयागराज के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। PAC और RAF की टीम तैनात कर दी गई है।










Leave a Reply