अपने दादा के बगल में दफ्न होगा असद अतीक अहमद के बेटे असद को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। आज रात को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसे दादा हाजी फिरोज अहमद के बगल में दफ्न किया जाएगा। असद के शव को पुलिस झांसी से प्रयागराज लाएगी। यहां शव को उसके परिवार को सुपुर्द करेगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि असद के जनाजे में शामिल होने वालों को परेशान नहीं करेगी।










Leave a Reply