पुलिस को मिली अतीक अहमद की रिमांड
उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक को प्रयागराज CJM कोर्ट में पेश किया गया। हत्याकांड की सुनवाई के बाद कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद को 14 की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से अतीक अहमद की 14 दिन की रिमांड देने की अपील की थी। खबर है कि एसटीएफ ने उमेश पाल मर्डर केस से जुड़े करीब 200 सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। कोर्ट के बाहर इकट्ठा लोगों की भीड़ ने अतीक अहमद के खिलाफ नारेबाजी की।










Leave a Reply