25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
सिखों के पवित्र हेमकुंड साहिब धाम के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि इस साल हेमकुंड की यात्रा 20 मई से शुरू हो जाएगी। यह निर्णय हेमकुंड साहिब प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा की मौजूदगी में हुई बैठक में लिया गया। बता दें कि इस बार चारधाम की यात्रा 22 अप्रैल से हो रही है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी तय हो गई है।










Leave a Reply