Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

०५ अप्रैल २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – चैत्र।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – चतुर्दशी दिन – ०८:५८ मि. तक उपरांत पूर्णिमा।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी दिन – ११:१३ मि. तक उपरांत हस्त।
योग – ध्रुव रात्रि – ०३:१८ मि. तक उपरांत व्याघात।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – दिन – ०८:५८ मि. से रात्रि – ०९:२३ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है|
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – रेवती।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से – ०१:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:५२ मि.।
सूर्यास्त – ०६:१६ मि.।
व्रत – पूर्णिमा।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – व्रत की पूर्णिमा,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – ११:१४ मि. से,रवियोग दिन – ११:१४ मि. से,भद्रा पाताल की दिन – ०८:५८ मि. से रात्रि – ०९:२३ मि. तक |

कल विशेष – स्नान दान आदि की चैत्री पूर्णिमा,दक्षिण में प्रसिद्ध श्रीहनुमज्जयन्ती,काशी में संकटमोचन मंदिर में संगीत महोत्सव,श्रीलेटे हनुमान जी मंदिर प्रयाग में श्रृंगार दर्शन,सर्वदेव दमनकोत्सव,मन्वादि,जैनियों का नवपद ओली समाप्ति,मथुरा में श्री द्वारिकाधीश अन्नकूट चित्रवस्त्र दान,वैशाख स्नान दान यम नियम का आरंभ,यायीजययोग दिन – १२:३६ मि. तक |

मेष राशि – आज दिन अच्छा है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मबूत होगा।राजनीतिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि – आज दिन ठीक है। अपने कार्य संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा।विरोधी परास्त होंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।नेत्र या उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

सिंह राशि – आज दिन शुभ है।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि – आज दिन शुभप्रद है।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला रहेगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।वाहन चलाते समय सावधानी रखें।झगड़ा विवाद या दुर्घटना की आशंका है।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है।आर्थिक योजना फलीभूत होगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – आज दिन ठीक है।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि – आज दिन उत्तम है।जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।व्यावसायिक कार्य में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।नेत्र,उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है |

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *