शोभायात्रा के दौरान बजरंगदल संयोजक के ऊपर हुआ जानलेवा हमला
प्रतापपुर – रामनवमी के अवसर पर मनुपुर मियांकापुरा बाजार से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए सरायममरेज से सदरेपुर की तरफ से डड़ियवा छतौना गांव होते हुए वापस श्री हनुमान मंदिर मनुपुर आ रही थी तभी डड़ियवा गांव के मो.अदनान,कैफ,सलमान,सलीम, सद्दीक,आजाद,शाबिर के साथ लगभग ३० अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर उपद्रव करते हुए बजरंग दल संयोजक प्रतापपुर बृजेश यादव पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे भगदड़ का माहौल हो गया माहौल खराब होता देख यात्रा में शामिल लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और बृजेश यादव भी भागकर अपनी जान बचाये|
बृजेश यादव के अनुसार अराजक तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है जिससे आए दिन ये उपद्रव करते रहते हैं जिससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त रहता है और मेरी जान को खतरा बना हुआ है जिसकी तहरीर थानाध्यक्ष सरायममरेज को दे दी गई है थाना प्रभारी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
तहरीर देते समय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बजरंग दल संयोजक धनुपुर शुभम तिवारी,अशोक द्विवेदी,शेषमणि पांडेय,हरिशंकर पटेल,राजा मौर्य,विनोद मौर्य,शैलेश पाठक,रिंकू मिश्रा,आयुष जायसवाल,आकाश मिश्रा,रितेश केसरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।










Leave a Reply