फसल को ओलावृष्टि और बारिश के नुकसान से ईश्वर बचाओ-सरदार पतविंदर सिंह
लोगों से ईश्वर स्तुति करने का आग्रह करते l
नैनी प्रयागराज/लगातार बारिश ओलावृष्टि से फसलों को भारी क्षति पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मोहल्ले-मोहल्ले भ्रमण कर सीटी बजा कर लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि आप जिस किसी भी ईश्वर की स्तुति करते हैं तो अपनी स्तुति में किसान परिवार के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना जरूर करें क्योंकि इस वक्त तेज आंधी, हवा,प्राकृतिक आपदा से किसान की कमर पूरी तरह से टूट गई है किसान को हिम्मत,शक्ति,साहस प्रदान कर ईश्वर ओलावृष्टि और बारिश से बचा ले क्योंकि हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है सरकार शीघ्र से शीघ्र पीड़ितों को मदद पहुंचाएl
रामजी फलाहारी ने कहा कि खेत तैयार और खलियान काट कर रखी गई फसल भीग गई बाग बगीचे में आम के बौर तेज हवा से जमींदोज हो गए प्रकृति के इस
असमय कोप पर आंसू बहाने के सिवा किसान कुछ कर भी नहीं सकते हवा के साथ हुई बरसात के कारण गेहूं की फसल खेत में गिर गई तेज आंधी एवं प्राकृतिक आदत से किसानों की कमर पूरी तरह से टूट गई गेहूं की फसल सहित खेतों में पड़ी सरसों,चना और अलसी तथा अरहर फसल को भारी नुकसान हुआ हैl
ईश्वर से स्तुति,प्रार्थना करने का आग्रह करने वालों में प्रमुख रूप से सरदार पतविंदर सिंह,रामजी फलाहारी,विनोद केसरवानी,धर्मेंद्र वर्मा,दिलीप ठाकुर, धर्मेंद्र पटेल,सहित कई स्वयंसेवक, देशभक्त रहेl










Leave a Reply