प्रयागराज में दो ट्रकों की भिड़ंत, 3 की मौत प्रयागराज के फाफामऊ गंगा पुल पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक पुल से नीचे जा गिरा। दूसरा पुल की रेलिंग में फंस गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीचे गिरे ट्रक से दो शवों को बाहर निकाला। वहीं, ट्रकों की चपेट में आने से बाइक सवार की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।









Leave a Reply