21 साल की मेयर, 44 में मिले 28 वोट कर्नाटक के बेल्लारी में आज हुए चुनाव में बेल्लारी नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस की डी. त्रिवेणी को चुना गया है। वहीं कांग्रेस की बी जानकी को डिप्टी मेयर के रूप में निर्विरोध चुन लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि त्रिवेणी 21 साल की हैं। और इसी के साथ वो राज्य की सबसे युवा मेयर बनी हैं। बता दें कि मेयर के चुनाव में कुल 44 मतदाताओं ने मतदान किया और त्रिवेणी के लिए 28 मत पड़े।










Leave a Reply