गौरीशंकर नादान के निधन से कलाकारों में शोक:
रामपुर के लोकमंगल संस्थान में हुई शोकसभा
करछना। क्षेत्र के कुलमई गांव निवासी आकाशवाणी दूरदर्शन के लोक कलाकार गौरीशंकर नादान के निधन से कलाकारों में गहरा शोक व्याप्त है। बुधवार को रामपुर के लोकमंगल संस्थान में हुई शोकसभा के दौरान जुटे कलाकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ लोक गायक श्यामलाल बेगाना ने कहा कि अपनी पारंपरिक और माटी के गीतों को बदलते चकाचौंध के बीच भी गौरीशंकर नादान ने मंच पर जीवंत करते रहे। ऐसे साथी के असमय चले जाने से जमुनापार लोक कलाकार जगत में एक बड़ी क्षति है। संस्थान के निदेशक और जागृति मिशन के संयोजक डॉ.भगवत पांडेय ने कहा कि समय-समय पर संस्थान और महोत्सव जैसे आयोजनों में गौरी शंकर की बेहतरीन प्रस्तुतियों कि हम सब साक्षी रहे हैं।ऐसे बेहतरीन कलाकार का असमय निधन बहुत दुखद है। लोगों ने दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।इस मौके पर कवि राजेंद्र शुक्ला,रामलोचन सांवरिया,वीरेंद्र कुसुमाकर,जीतेंद्र जलज,अशोक बेशरम लोक कलाकार रामबाबू यादव,मोहिनी श्रीवास्तव,कुंवर सिंह,नींबू लाल यादव,
पंचम लाल यादव,सभा यादव,इंद्रजीत
यादव,फूलचंद,रणजीत सिंह,मोनू मस्ताना,
राम सुचित गोलू,सत्यवान सत्यार्थी सहित
कई कवि और लोक कलाकार मौजूद रहे।









Leave a Reply