क्या पलट जाएगी अतीक की गाड़ी? अखिलेश ने दिया बड़ा बयान
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से पूछताछ के लिए यूपी लाया जा रहा है। ऐसे में अब उसकी गाड़ी पलटने की भी चर्चा हो रही है। इस मुद्दे पर जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया तो उन्होंने यूपी सरकार पर तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को बता दिया होगा कि गाड़ी पलट जाएगी। तभी उनके मंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं।










Leave a Reply